बगहा, दिसम्बर 18 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी थाना क्षेत्र के धनगड़वा गांव निवासी महमद मियां ने लोन दिलाने के नाम पर अपने साथ हुई ठगी को लेकर स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि ढढ़वलिया गांव निवासी भूषण श्रीवास्तव के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ पिंटू ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पीड़ित को लोन दिलाने का भरोसा दिया। और कहा कि इससे वह अपना काम आगे बढ़ा सकते हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी की बातों में आकर उन्होंने अपनी जमीन के कागजात आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में अपने फोन-पे अकाउंट पर कुल 60 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। वहीं 40 हजार रुपये नगद भी ले लिए। इस तरह पीड़ित से करीब एक लाख रुपये ठग लिए गए। बीते करीब आठ महीनों से आरोपी पीड़ित को लोन के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.