लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से 20 लाख और कार ठगने में पांच पर केस
देहरादून, अगस्त 19 -- मसाला फैक्ट्री पर 70 लाख रुपये के सब्सिडी वाले लोन का झांसा दे एक कारोबारी से 20 लाख रुपये और एक कार ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैंक में लोन की गारंटी के तौर पर दूसरे की जमीन को अपना बताकर पीड़ित को जाल में फंसाया। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी, शिवनगर निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह दूधली स्थित अपनी पत्नी की मसाला फैक्ट्री का संचालन करते हैं। एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात प्रदीप सकलानी निवासी भंडारगांव से हुई। प्रदीप ने बैंक में अच्छी पहुंच होने का दावा कर फैक्ट्री पर 35 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 70 लाख का लोन पास कराने का झांसा दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.