सहारनपुर, मार्च 26 -- नागल। बुधवार को उमाही में एक युवक ने चार महिलाओं को लोन देने का झांसा देकर बीस हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गया। महिलाओं ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। शाहनवाज, मजीदन, सवालीन व सीमा का कहना है कि सुबह एक युवक शाहनवाज के घर आया तथा महिलाओं का समूह बनाकर प्रत्येक को डेढ़ लाख रुपया का लोन दिलाने की बात कहते हुए चार महिलाओं के आधार कार्ड लेकर फॉर्म भर दिए। इसके बाद सभी को फॉर्म के ऊपर पांच हजार रुपए रख फोटो खिंचवाने को कहा। जिस पर महिलाओं ने रुपयों की व्यवस्था की तथा फोटो खिंचवा ली। युवक ने सभी फॉर्म रुपयों सहित अपने बैग में रख लिए तथा बैग से बंद लिफाफे निकाल महिलाओं को देते हुए कहा कि एक घंटे बाद मैनेजर साहब साथ आएंगे उनके सामने ही लिफाफे खोलकर रकम गिन लेना।इतना कहकर वह चला गया। करीब दो घं...