वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लोन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 63 हजार 706 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सऐप के माध्यम से भरोसे में लेकर अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी पर रकम ट्रांसफर कराई गई। हुकुलगंज निवासी विश्वनाथ मौर्य के अनुसार उन्हें अपने व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपये के लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवपुर के दनियालपुर निवासी संजय श्रीवास्तव से हुई, जिसने खुद को रिलायंस फाइनेंस के कैंट स्थित स्थित ब्रांच का एजेंट बताते हुए लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। लोन प्रोसेसिंग और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर संजय श्रीवास्तव ने पहले अपने गूगल-पे नंबर पर पैसे ट्रांसफर करवाई। इसके बाद स्वयं को लीगल एडवाइजर बताने वाली डॉ. न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.