गुड़गांव, जनवरी 12 -- बल्लभगढ़। साइबर ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी सेक्टर-3 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 7 अगस्त 2024 को उनके इंस्टाग्राम पर लोन के लिए लिंक आया। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसे लिंक पर उसने अपनी सभी डिटेल भर दी। उसके बाद उसके एचडीएफसी के खाते में 6 हजार रुपये आए। फिर कुछ दिन बाद उसके मोबाइल नंबर पर किसी अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई और उसने उससे कहा कि लोन के रुपए ब्याज सहित वापस करो। उन्होंने 16 हजार रुपये भरने के लिए कहा इसके बाद उसने कुछ समय मांगा तो उन्होंने उस पर दबाव बनाया कि पैसे आज ही जमा करने पड़ेंगे। उसके बाद उन्होंने व्हाट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजें। उसके बाद उसने अपने एचडीएफसी खाते से उस पर पेमेंट भेज दी। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.