लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 4.12 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने फाइल चार्ज, जीएसटी और बीमा समेत तमाम मदों के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराए। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।शारदानगर स्थित रुचि खण्ड-1 निवासी सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि वे लोन के लिए प्रयासरत थे। परिचित विशाल रस्तोगी के माध्यम से लोन प्राप्त करने के लिए अपनी फाइल दी थी। इसके बाद कई कंपनियों से कॉल भी आई, लेकिन लोन निरस्त कर दिया गया। 20 मार्च को उनके मोबाइल पर अंकित मिश्रा नामक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग के नाम पर 5,700 रुपये मांगे। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने एफडी, जीएसटी, फाइलिंग व बीमा समेत तमाम मदों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.