नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने सब्सिडी लोन दिलाने का झांसा देकर देशभर के सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के नाम पर लोगों को फंसाते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कृष्णा काउंटी टावर-ए सेक्टर-1 की छत से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान धर्मराज राठौर, रवि कुमार, किशन राठौर, अक्षय, किरण नायर और किरण बाबू राठौर के रूप में हुई। सभी आरोपी मूलरूप से कर्नाटक के बीजापुर और विजयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंस्टाग्राम, फेसब...