संवाददाता, मार्च 21 -- यूपी के रायबरेली थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किसान ने पीएनबी से छह जाख रुपये लोन लिया था, जिसका ब्याज हर महीने जमा किया जा रहा था। इसके बावजूद बैंक कर्मचारी उन्हें परेशान कर रहे थे। बैंककर्मियों ने किसान से ब्लैंक चेक पर साइन करवाया था। गुरुवार को इसी के चलते किसान की अचानक तबीयत खराब हुई और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बैंक के शाखा प्रबंधक का दावा है कि किसान लोन की किस्त नहीं जमा कर रहा था। इसलिए रिकवरी एजेंट किसान से मिले थे, लेकिन चेक साइन कराने का आरोप निराधार है। जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर शव रखकर जाम की सूचना पर एसडीएम के साथ सीओ और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.