लोन खातों के सेटेलमेंट के नाम पर आठ खाताधारकों से 12 लाख की ठगी
रुद्रपुर, जून 10 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज स्थित एक बैंक शाखा में तत्कालीन शाखा प्रबंधक और एक कथित रिकवरी एजेंट पर एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) खातों के सेटलमेंट के नाम पर करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। बुधवार को आठ से अधिक खाताधारक बैंक पहुंचे और अपने साथ हुई कथित ठगी की शिकायत दर्ज कराई। नए शाखा प्रबंधक द्वारा खातों में किसी प्रकार की सेटलमेंट राशि जमा न होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों में आक्रोश फैल गया। बाद में सभी खाताधारक कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। ग्राम झुका फार्म निवासी गब्बर अहमद ने बताया कि उनके 'गब्बर इंटरप्राइजेज' नामक खाते को एनपीए घोषित किए जाने के बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक और बैंक में बैठने वाले एक रिकवरी एजेंट ने सेटलमेंट कराने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- लोन खातों के सेटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.