मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों द्वारा बैंक ऑफ इंडिया, शाखा भोगांव के प्रबंधक पर ऋण स्वीकृति के बदले 10 प्रतिशत घूस मांगने की शिकायत की गई। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला अग्रणी प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग और परियोजना निदेशक डीआरडीए की तीन सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि अवैध लेन-देन की पुष्टि होती है, तो संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा फेलो और बैंकर्स को समन्वय स्थापित कर सभी कमियों को दूर करने और 30 मई तक लंबित पत्रावलियों को स्वीकृत कर ऋण वितरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया कि भारतीय स्टेट बैंक में 222, एचडीएफसी म...