लोन के बदले बंधक रखी जमीन बेचकर बैंक से धोखाधड़ी
नोएडा, अगस्त 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से ऋण लेने के लिए बंधक रखी जमीन को बेचने और ऋण अदायगी की रसीद में हेराफेरी कर बैंक को गुमराह करने का मामला सामने आया है। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने दो भाइयों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की जानकारी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक गांधीनगर की वरिष्ठ प्रबंधक निशा पाल ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि ढबारसी गांव में रहने वाले ईदा खां ने दुग्ध प्रसंस्करण योजना के लिए बैंक से चार लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण के बदले गाटा संख्या 746 और 205 की भूमि बैंक के पक्ष में बंधक रखी गई थी। बैंक का दावा है कि दोनों गाटों की जमीन पर बैंक का प्रथम चार्ज था। शिकायत के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.