लोन के पैसे के विवाद में की गई थी नीमा की हत्या
छपरा, फरवरी 19 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी में विगत 13 फरवरी को महिला नीमा का शव खेत से बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी मृतका की बहन भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरया बाजार की रहने वाली ममता देवी ने कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने अपनी बहन के ससुराल वालों पर महिला समूह से लोन लेने के विवाद में गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी बहन नीमा के नाम पर ससुराल वाले महिला समूह से एक लाख रूपये लोन लिए थे। उसी के किस्त को चुकाने को लेकर हुए विवाद में नीमा की गला दबा कर हत्या की गई है। प्राथमिकी में उसने पति सुरेश महतो,सास,ससुर सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.