मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- औराई, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों की करीब 400 महिलाओं से लोन के नाम पर 10 लाख की ठगी में पुलिस ने नामजद आरोपित सोनू कुमार को बरुराज से गिरफ्तार कर लिया। कांड की अनुसंधानक हेमलता कुमारी ने बताया कि आरोपित के घर से लैपटॉप, सीपीयू व अन्य कार्ड बरामद किया गया है। बैंक के नाम से गलत पासबुक व आरोपित के पास कई नाम से आधार भी मिले हैं। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि महरौली निवासी रंगोला देवी की शिकायत पर मुद्रा कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बचे दो नामजद आरोपित नवीन कुमार और अवधेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि लोन का प्रलोभन देकर सैकड़ों महिलाओं से लाखो...