गंगापार, मई 12 -- शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 सदर बाजार निवासी व्यापारी मनोज केसरवानी ने प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज योजना के तहत गंभीर अनियमितता एवं लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, सहायक पुलिस आयुक्त बारा तथा शंकरगढ़ पुलिस से करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित व्यापारी के अनुसार उनके नाम पर लगभग 8 लाख 50 हजार 200 रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया था, लेकिन उन्हें मात्र लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये ही प्राप्त हुए। आरोप है कि शेष धनराशि संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर पंचायत शंकरगढ़ के एक व्यक्ति की कथित मिलीभगत ...