नवादा, मई 6 -- कई नामी फायनेंस कम्पनियों के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में चार अंतरजिला साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद वारिसलीगंज पुलिस की एक टीम ने सोमवार को आरोपितों को दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दबोच लिया। पुलिस को चैनपुरा गांव में विकाश ईंट भट्ठा व नारोमुरार गांव में दुर्गामंदिर के समीप स्थित बगीचे में साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। इनके पास से 07 एंड्रॉयड मोबाइल, 02 पेज कस्टमर डेटाशीट व 01 बायोमेट्रिक मशीन जब्त की गयी। गिरफ्तार आरोपितों में मोसमा गांव निवासी केदार यादव का बेटा पिंटू कुमार यादव व रामचंद्र पासवान का बेटा सूरज कुमार तथा नालंदा जिले के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.