समस्तीपुर, मार्च 30 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में लक्ष्मी चीट फंड नामक कंपनी लोगों को लोन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा लोगों को डेढ़ लाख रुपये लोन देने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से पांच-पांच हजार रुपये जमा करवाया गया था। सोमवार को सभी लोगों को लोन देने के लिए ब्रांच पर बुलाया गया था। लेकिन जब लोग तय समय पर ब्रांच पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। ब्रांच में ताला लटका हुआ था और ब्रांच मैनेजर का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा था। यह ब्रांच मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर एक होटल के सामने स्थित है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर और जंदाहा समेत 25 से 30 किलोमीटर दूर-दराज के इलाकों से लोग यहां पहुंचे थे। घटना से आक्रोशित लोगों, खासकर महिलाओं की भारी भीड़ ने सड़क जाम कर विरोध प्रद...