लोन के नाम पर की 12.95 लाख की साइबर ठगी
फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- साइबर ठगों ने लोन पर फिर से लोन देने के नाम पर ठगी कर ली। ठगों ने दो अलग अलग कामों के लिए 12.95 लाख रुपया ले लिया। अब ठगी का अहसास होने के बाद साइबर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। साइबर थाना में अमन गुप्ता निवासी पैमेश्वर गेट थाना दक्षिण ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके पास फोन आया जिसमें कहा कि आपका लोन चल रहा है। आदित्य बिजला के लोन पर आपके लिए आफर आया है। इससे आपकी ब्याज कम हो जाएगी। कुछ धनराशि ज्यादा मिल जाएगी जो आपके व्यवसाय में काम आएगी। इसके बाद साइबर ठग ने लोन का नम्बर भी बताया। लोन पर चल रही बकाया धनराशि भी बताई। नाम, पैन कार्ड नम्बर और पता बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.