हाजीपुर, मई 15 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। भूमि बंधक लोन नहीं चुकाने पर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम वैशाली के निर्देशानुसार गोडाउन सहित विभिन्न चार दुकानों को सील किया गया है। बैंक अधिकारियों के सहयोग में कटहरा थाने की पुलिस भी खड़ी रही। जहां देखनेवाले ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी रही। मामला कटहरा थाने के सेहान बाजार की है। बताया गया कि वर्ष 2013 में स्थानीय दिलीप कुमार सिंह भूमि बंधक पर करीब 13 लाख रूपए का लोन लिया था। जो नहीं चुकाने बाद बढ़कर करीब 18 लाख रूपए हो गया। कई बार नोटिस का भी सुधि नहीं ली गई। यह भी पढ़ें- कंपाउंडिंग के 10 लाख जमा करने के बाद खुली भवन की सील शुक्रवार को बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल पहुंचे और दुकानदारों को स्वेच्छा से सामान बाहर निकाल लेने का समय द...