नवादा, अगस्त 10 -- जिले की वारिसलीगंज पुलिस की एक टीम ने फायनेंस कम्पनियों से लोन का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन लाखों ठगी के मामले में नवादा व जमुई जिले के तीन साइबर अपराधियों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से वारिसलीगंज पुलिस की विशेष टीम ने केजी रेलखण्ड पर स्थित वारिसलीगंज रेलवे गुमटी से दक्षिण 100 मीटर दूर पीसीसी सड़क के समीप से तीनों को दबोच लिया। घटना शनिवार की देर शाम की बतायी जाती है। पुलिस को उस इलाके में साइबर अपराधियों के एक गिरोह द्वारा ऑनलाइन ठगी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज एसएचओ पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी व तीनों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। इनके पास से तीन एंड्रायल मोबाइल फोन व तीन ...