लोन अदा न कर पाने से आहत किसान ने दे दी जान
बांदा, जुलाई 5 -- पैलानी। बैंक से लिए लोन की किस्त न अदा कर पाने से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। घटना से पहले उसने फोन कर बेटी व दामाद को जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपराहरी के अमित ने बताया कि 48 वर्षीय चाचा गणेश द्विवेदी पुत्र हीरालाल द्विवेदी ने शनिवार रात बेटी दामाद को सूचना देने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। भतीजे अमित ने बताया गणेश खेती करते थे। पत्नी नीलम की 2015 में मौत हो गई थी। उसने एक सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.