कानपुर, जनवरी 31 -- कल्याणपुर। अशोक नगर निवासी शिवम द्विवेदी हैलट में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिवम के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर उन्हें किदवई नगर निवासी बताकर 51 लाख का लोन जमा करने के लिए दबाव बना रहा है। जबकि, उन्होंने आज तक कोई लोन नहीं लिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...