बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की है। छपरौली के भाजपा कार्यकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। लोनी विधायक ने पुलिस अधिकारियों से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि धमकी देने के आरोपी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उन्हें पहले भी पाकिस्तान और सीरिया से धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि बागपत से धमकी देने वाले आरोपी का कोई बड़ा संगठन हो सकता है और उसके संबंध आतंकवादी संगठनों से भी हो सकते हैं। आरोपी के ग्रुप से 500 से...