लोनी में हुई हत्या के इनामी बदमाश को बिनावर पुलिस तमंचे में भेजा जेल
बदायूं, जुलाई 30 -- बदायूं, संवाददाता। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में 12/13 जुलाई की रात हुई विपिन प्रजापति हत्याकांड में फरार 20 हजार रुपये के इनामी सोनू पुत्र ब्रह्मपाल को बिनावर थाना पुलिस ने 23 जुलाई को तमंचे रखने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ने अपना नाम बदलकर सोहनपाल उर्फ सूजल बताया था। इस मामले की जांच बरेली के एसपी सिटी मानस पारिख को सौंपी गई है। 23 जुलाई को बिनावर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिनावर क्षेत्र के एक स्थान से एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया। एफआईआर में आरोपी का नाम सोहनपाल उर्फ सूजल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी शिव विहार, करावल नगर उत्तर-पूर्वी दिल्ली दर्ज किया गया और आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। बाद में जांच में सामने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.