गाज़ियाबाद, फरवरी 17 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित डीएलएफ गणेश अपार्टमेंट में रहने वाले प्रशांत सोमवार सुबह डीएलएफ अंडरपास के पास किसी कार्य से गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह अंडरपास के पास खड़े थे, तो अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश बाइक से राम पार्क कॉलोनी की ओर फरार हो गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...