लोनी ड्रेन की पटरी पर बनाई जा रही बाउंड्रीवाल, जांच बैठी
उन्नाव, जून 20 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले की ऐतिहासिक लोनी ड्रेन की पटरी पर अतिक्रमण का बोलबाला है। नया निर्माण कराकर पटरी पर कब्जा करने का खेल भी शुरू है। इसी से नाराज ग्रामीणों ने शिकायत की तो सिंचाई विभाग के अफसर जागे। कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया। किसान राम लखन, अमर सैनी आदि का कहना है कि इसी मार्ग के आसपास किसान अपने खेतों तक पहुंचते हैं। इसके अलावा ड्रेन की सफाई, मरम्मत और अन्य रखरखाव कार्यों के लिए भी विभागीय कर्मचारी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। समय के साथ ड्रेन की पटरी की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पटरी पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण को बढ़ावा दिया गया तो किसानों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही भविष्य में ड्रेन की सफाई और रखरखाव कार्यों में भी परेशानी आ सकती है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाए बिना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.