नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोनी चौक पर यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अंडरपास बनाएगा। साथ ही नंद नगरी डिपो के पास पैदल सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।लोनी चौक पर हर दिशा में वाहन दौड़ते हैं, ऐसे में रोज जाम लगता है। एक तरफ शाहदरा से दुर्गापुरी चौक होते हुए लोनी के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर दूसरी तरफ नंद नगरी से गोकलपुरी की ओर जाने वालों को समस्या होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए मंगल पांडेय मार्ग के लोनी चौक पर दुर्गापुरी से लोनी के बीच आवागमन वाली सड़क पर चार-लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 555 म...