सहारनपुर, जनवरी 13 -- देवबंद विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता राजकुमार रावत (80) का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक छा गया। जड़ौदा जट्ट गांव स्थित आवास पर शाम राजकुमार रावत ने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद उनके आवास पर भाजपा नेताओं समेत क्षेत्र के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बुधवार सुबह 10.30 बजे उनका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में किया जाएगा। राजकुमार रावत ने लंबे समय तक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर पद पर अपनी सेवाएं दी। वह बेहद सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे तथा समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करते थे। रावत के निधन पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.