अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- अल्मोड़ा। लोनिवि में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार का खामियाजा ठेकेदारों पर पड़ रहा है। इससे परेशान ठेकेदारों ने अधिकारियों से मुलाकात की और समस्याएं बताते हुए जल्द कार्य बहिष्कार वापस करवाने की मांग की। कान्ट्रेक्टर वेल्फेयर एसोसिएशन ने लोनिवि अधिकारियों से वार्ता की। बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण नीति लागू नहीं होने के कारण लोनिवि के मिनिस्ट्रीयल वर्ग के कर्मचारी बीते 16 दिनों से कार्यबहिष्कार पर चल रहे हैं। इससे ठेकेदारों के लिए पेरशानी खड़ी हो गई है। कहना है कि कार्यबहिष्कार के कारण ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उनके साथ काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा ठेकेदारों के कई काम लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सीएम को ज्ञाप...