चम्पावत, फरवरी 16 -- चम्पावत। लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को चम्पावत में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने पदोन्नति समय से किए जाने और पारस्परिक स्थानांतरण की मांग उठाते हुए लोनिवि डिवीजन कार्यालय में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...