नैनीताल, मार्च 29 -- भवाली, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भवाली लोनिवि खंड को दुर्गम क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित शासनादेश जल्द जारी होगा। उन्होंने भवाली और श्यामखेत को नीब करौरी बाबा, नानतिन महाराज और गोल्ज्यू की धरती बताया। इससे पहले रविवार को नगर के श्यामखेत में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। कैड़ा ने कहा कि कैम्पा योजना के जरिये पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। भविष्य की योजनाओं पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण से स्थानीय लोगों को छूट मिले, इसके लिए सरकार काम कर रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। कुंड गांव की सड़क बनाने का बजट भी आ चुका है, टेंडर हो चुका है और जल्द लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने श्यामखेत क्षेत्र में दो मंदिरों के लिए एक-एक ल...