रुद्रपुर, जनवरी 9 -- पंतनगर। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह टीम के साथ नगला पहुंचे। मुख्य मार्ग के दोनों ओर 50-50 फीट भूमि का भौतिक सत्यापन कर मौके पर स्पष्ट चिह्नीकरण किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा किसी भी नागरिक को बेवजह उजाड़ने की नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1960 में लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नोटिस में भी मुख्य मार्ग से दोनों ओर 50 फीट भूमि लोक निर्माण विभाग की होने का स्पष्ट उल्लेख है। उसी कानूनी आधार पर मंत्री मंडलीय उपसमिति ने तथ्य को सत्य मानते हुए भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने कानूनी और न्यायसंगत समाधान निकालकर नगला वासियों को राहत दी है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पिंकी डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.