देवरिया, अप्रैल 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के लोक निर्माण विभाग में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा खेल हुआ है। विभागीय अधिकारियों पर अनुभव प्रमाण पत्र वाले को अयोग्य घोषित कर खास ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप है। एक महिला ठेकेदार मंजू देवी ने गोरखपुर के चीफ इंजीनियर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस साल फरवरी में जिले में लगभग 400 सड़कों के मरम्मत, नवनिर्माण को लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया। टेंडरों में बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने आवेदन किया। बाद में 100 से अधिक टेंडरों पर अन्य ठेकेदारों द्वारा प्रहरी ऐप पर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। शहर के सिंधी मिल कॉलोनी निवासी ठेकेदार मंजू देवी पत्नी कृष्णा तिवारी ने आरोप लगाया है कि दोनों खंडों में टेंडर से जुड़े सभी दस्तावेज प्रहरी ऐप पर अपलोड किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- जिला प...