लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) की ड्यूटी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगा दी गई है। वे जनसुनवाई कर रहे हैं। स्थिति यह है कि उनके एसआईआर में लगे होने की वजह से विभाग के बिटुमिनस के काम प्रभावित हो रहे हैं। इससे काम अधूर रह जाने के अलावा विभाग का बड़ा बजट बिना खर्च हुए सरकार को वापस चले जाने की संभावना है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समाधान की मांग की है। विभाग में अब तक कामों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो रही हैं। मौसम की स्थिति अनुकूल न होने से बिटुमिनस के काम नहीं हो पा रहे थे। विभागीय जानकारी के मुताबिक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाते ही बिटुमिनस के काम बंद हो जाते हैं, क्योंकि उनकी गुणवत्ता प्रभावि...