पिथौरागढ़, मार्च 25 -- ‎बेरीनाग नगर में लोनिवि के अभियंताओं का 27 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। बुधवार को लोनिवि विश्राम गृह परिसर में अभियंता एकत्रित हुए। इस दौरान उ्रन्होंने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। जिस कारण हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है। अभियंताओं ने कहा उनकी मांग पूरी ना होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान गोकुल राजपाल, जगत सिह बोरा, बीसी भट्ट, ज्योति बिष्ट, हर्षित दानी, जगत सिह, सूरज आर्या, विनोद प्रकाश, सौरभ कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...