विकासनगर, जनवरी 3 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के शाहपुर कल्याणपुर में एक व्यक्ति आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। मृतक लोनिवि साहिया में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...