रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यलय में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। एक सभा भी आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह डांगी ने किया। उन्होंने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण से संबंधित है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण किए जाए का अधिकार प्रमुख अभियंता को ही है। संगठन पारस्परिक स्थानांतरण की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.