नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने रविवार को लोधी रोड स्थित पालिका निवास हाउसिंग कांप्लेक्स में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह अभियान सिर्फ पौधे लगाने का अभियान नहीं बल्कि एक भावनात्मक संकल्प है। चहल ने कहा कि यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरुकता, जिम्मेदारी की भावना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चहल ने बताया कि एनडीएमसी की ओर से एक विशेष रविवार हरित कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर क्लब परिसर में आम की प्रजातियों के 50 पौधे रोपे इसके साथ ही एनडीएमसी के उद्यान, स्वास्थ्य, सिविल एवं स्व...