शाहजहांपुर, मई 4 -- स्वास्थ्य विभाग के समय पर ओपीडी संचालन के दावे उस समय फेल होते नजर आए, जब लोधीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को पौने 11 बजे तक न तो चिकित्सक पहुंचे और न ही अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डॉक्टरों के इंतजार में मरीजों को घंटों बैठना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दोनों चिकित्सक समय से नहीं पहुंचे, वहीं फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी भी नदारद रहे। दवाई लेने आए मरीजों को बिना इलाज के ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने आरोप लगाया कि अक्सर यहां इसी तरह की लापरवाही देखने को मिलती है। हैरानी की बात यह है कि एक दिन पहले ही सीएमओ डा़ विवेक मिश्रा के निरीक्षण में सभी डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद मिले थे। ऐसे में अब निरीक्षण की सूचना पहले ही लीक होने की आशंका को लेकर सवाल उठने लगे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.