लोधीपुर की स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर, जून 27 -- शाहजहांपुर। नगर निगम वार्ड-03 लोधीपुर के पार्षद रूपेश कुमार वर्मा 'अन्नू' ने क्षेत्र की स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लोधीपुर जन स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी एमओआईसी और एएनएम की नियुक्ति कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लोधीपुर, बहादुरपुरा, इंदिरा नगर और बसंत विहार की बड़ी आबादी इस केंद्र पर निर्भर है। इसके अलावा रेलवे लाइन के पास की बस्ती में बिजली, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। पार्षद ने जनहित में सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.