फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना। यह भी पढ़ें- लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास होगा गड्ढामुक्तउद्यमियों की मांगें उद्यमियों ने लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास को गड्ढामुक्त बनाने और बैरमपुर से चकमदा के खराब मार्ग दुरुस्त कराने की मांग रखी। उद्यमियों की प्रमुख मांग पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उद्योग बंधुओं की पहल पर डीएम ने लोधीगंज बाईपास से रमवा अंडर बाईपास को गड्ढामुक्त बनाकर यातायात सुगम कराए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बैरमपुर से चकमदा मार्ग को ठीक कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को सड़क सही कराए जाने की बात कही। साथ ही उपायुक्त उद्योग से कहा कि खाली भूखंड का प्रचार प्रसार ...