अल्मोड़ा, मई 3 -- मुकेश सक्टा,सोमेश्वर। क्षेत्र की लोद घाटी में भी अंधड़ से आवासीय मकान की छत उड़ गई। जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर में आए अंधड़ ने जगह-जगह नुकसान पहुंचाया। इसी अंधड़ में लोद घाटी के उत्तरौड़ा निवासी नन्द राम के आवासीय मकान की छत उड़ गई। उन्होंने पीड़ित की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- बारिश से फसलों को नुकसान, अंधड़ से भवन की छत उड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...