हाजीपुर, मार्च 7 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र का उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पठन-पाठन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों का केंद्र भी बन गया है । प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुनील कुमार जब बच्चा चोरी के अफवाह से सचेत रहने को लेकर बच्चों से बात करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पहुंचे तो विद्यालय परिवार ने थानाध्यक्ष का शानदार स्वागत किया। बच्चों ने पुष्प वर्षा करके,वेलकम ताली बजाकर, स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति की। वहीं प्रधानाध्यापक ने अंग वस्त्र प्रदान कर थानाध्यक्ष एवं उनके साथ में आए पुलिस बल का स्वागत किया। मौके पर बच्चों ने विगत माह मनाये गए पुलिस सप्ताह के अवसर पर बनाए गए विभिन्न पेंटिंग्स की प्रस्तुति भी थानाध्यक्ष के समक्ष किया। मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.