धनबाद, अप्रैल 11 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लोदना मोड़ पर शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दो दुकानदारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सब्जी विक्रेता नंदकिशोर साव और फल विक्रेता भोला बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (जेएच 10 सीपी 1992) इतनी तेज थी कि वह असंतुलित होकर दूसरी दिशा में जा घुसी और दोनों ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों के समुचित इलाज और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार अजय और राहुल न...