लोदना कोलियरी में सुरभी महिला समिति ने खोली पनशाला, पक्षियों के लिए भी पानी का इंतजाम
धनबाद, मई 11 -- जोड़ापोखर। गर्मी को देखते हुए लोदना कोलियरी में सुरभी महिला समिति ने लोगों को राहत देने के लिए पनशाला शुरू की है। इसका उद्घाटन समिति की अध्यक्षा हिमाद्रि सिन्हा ने किया। इस पनशाला में कोलियरी कर्मियों और मजदूरों के लिए पीने के ठंडे पानी के साथ चना, गुड़ और तरबूज का इंतजाम किया गया है।समिति ने इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और जानवरों का भी ध्यान रखा है। उनके लिए जगह-जगह पानी के बर्तन रखे गए हैं ताकि उन्हें भी राहत मिले। हिमाद्रि सिन्हा ने कहा कि कड़ी धूप में काम करने वाले मजदूरों और बेजुबान जीवों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। मौके पर मौली सील, पुष्पलता कुमारी, माला विश्वकर्मा, मीना कुमारी और नीरू सिन्हा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। कर्मियों ने समिति की इस पहल की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.