वाराणसी, नवम्बर 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौबेपुर में ग्रामीणों की मदद से खोजा गया 1200 वर्ष पुराना एकमुखी शिवलिंग शनिवार को लोथल म्यूजियम भेजा गया। ग्रामीणों के साथ इसकी खोज करने वाले जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने इसे लोथल में बन रहे एनएचएमसी के डीजी प्रो. वसंत शिंदे को सौंपा। ग्रामीणों ने इस दौरान हर-हर महादेव का घोष किया। इस अवसर पर म्यूजियम के डीजी और जानेमाने पुरातत्वविद प्रो. वसंत शिंदे ने कहा कि लोथल म्यूजियम में एक गैलरी भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के संपर्क पर आधारित है। सभी संबंधित पक्षों की सहमति से तय किया गया है कि मूर्ति को लोथल म्यूजियम में रखा जाएगा ताकि शोधकर्ता, विद्यार्थी और आम दर्शक इसे देखकर धरती के इतिहास और उसके गौरव को समझ सकें। उन्होंने इस धरोहर के लिए चौबेपुरवासियों का आभार जताया। समारोह में भारतीय...