फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। करीब 43 के तापमान पर बिजली के ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड चल रहे हैं नतीजतन लोड बैलेंस करने के लिए सेक्शन काटकर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रो में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल रात के समय रोस्टिंग हो जाने के कारण ग्रामीणों की नींद में खलल उत्पन्न हो रहा है। जिससे उनकी नींद पूरी न होने के कारण उन पर बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। सूरज की तपिश के साथ ही बिजली की आंख मिचोली में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड हो जाने के कारण होने वाली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गांव के लेकर शहर तक कभी लो वोल्टेज तो कभी फेस की समस्या होने के चलते उपकेंद्रो के फोन लगातार घनघना रहे हैं। वहीं कर्मचारी भी फाल्ट बनाने के लिए खासी जद्दोजहद करते द...