कानपुर, मई 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रोडवेज प्रबंधन ने चुन्नीगंज से देहरादून जाने वाली एसी बस सेवा को अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दिया है। गर्मी में कानपुर और बीच के स्टॉपेजों से देहरादून का यात्री लोड एक के महीने भीतर 18 फीसदी बढ़ा है। इसके बाद भी बस बंद कर देने से यात्रियों को झटका लगा है। उधर यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया है कि रोडवेज प्रबंधन साजिश के तहत देहरादून सेवा बंद की है। बिना पूर्व सूचना के 11 यात्रियों के ऑनलाइन टिकट भी निरस्त कर दिए। अफसरों ने बताया कि प्रबंध निदेशक के आदेश के पालन में यह सेवा बंद की गई है। यह भी पढ़ें- तमकुहीरोड तक वातानुकूलित रोडवेज बस न आने से यात्री मायूस चालकों का तर्क है कि कानपुर से देहरादून लंबी दूरी है। आने-जाने में करीब 1200 किलोमीटर की यात्रा है, जो एक चालक के भरोसे उचित नहीं है। चुन्नीगंज पहुंचे...