हमीरपुर, मार्च 21 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के बड़ा चौराहा में हाईवे किनारे गन्ने का जूस बेचने वाले वृद्ध को कबरई से गिट्टी लोड कर कानपुर जा रहे डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद कानपुर-सागर हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जाम खुलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। अचानक हुए हादसे से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। कस्बे के बड़ा चौराहा में फत्तेपुरवा निवासी 60 वर्षीय पप्पू साहू गन्ने के जूस की दुकान किए हुए है। शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे के आसपास जूस निकालते समय पप्पू के इंजन की बेल्ट उतर गई। पप्पू बेल्ट चढ़ा रहा था, तभी उसे कबरई की ओर से आ रहे गिट्टी से लोड डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। ...