मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में बिजलीघरों के ओवरलोड को कम करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी प्रयास कर रहे है। अभी हॉल में सुरेन्द्र नगर बिजलीघर क्षेत्र में ओवरलोड को कम करने के लिए 100 केवीए के चार नए ट्रांसफार्मर लगाए गए है। अब बिजली विभाग करीब 5.25 करोड़ की धनराशि से विभिन्न स्थानों पर 35 ट्रांसफार्मर और लगाने जा रहा है। इन ट्रांसफार्मर के लगने से ओवरलोड काफी फीसदी कम होगा और लोगों को बिजली कटौती से लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- ओवरलोड कम करने के लिए 60 लाख से लगाए चार ट्रांसफार्मरबिजली की खपत में वृद्धि भीषण गर्मी में लगातार बिजली की खपत बढ़ती जा रही है। वहीं डिमांड भी बढ़कर करीब 700 मेगावॉट तक पहुंच गई है। गर्मी में करीब 150 मेगावॉट तक बिजली की डिमांड में बढोत्तरी हुई है। ऐसे में बिजलीघर ओवरलोड बने हुए और सप्लाई देने में ब...