मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय दुर्गा चौक के समीप बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर लोडेड पिस्तौल के साथ मुरारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दारोगा नीतीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सोनउत का निवासी है। उसके खिलाफ केसरिया थाना में सीएसपी लूटकांड व साहेबगंज थाने में मामले दर्ज हैं। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.